Skip to main content

मज़हबी एकता की बात करने वाले इक़बाल ने कैसे बनाया पाकिस्तान?

इंसान की फ़ितरत, उसकी विचारधारा, उसकी सोच और उसके सोचने का नज़रिया आदि वक़्त के साथ बदलते रहता है। कोई भी इंसान हमेशा अच्छा या हमेशा बुरा नहीं हो सकता वक़्त का पहिया हमेशा चलता रहता है और इंसान का स्वभाव हमेशा बदलता रहता है। उर्दू के सबसे मशहूर शायरों में से एक और पाकिस्तान के राष्ट्रीय कवि मुहम्मद इक़बाल अपनी ज़िन्दगी के शुरूआती दिनों में कट्टर देशभक्त हुआ करते थे। उन्होंने भगवान राम को इमाम-ए-हिन्द कहा और 1904 में तराना-ए-हिन्दी की रचना की जिसे सुनकर आज भी हम हिन्दुस्तानियों के लहू में देशभक्ति की लहरें दौड़ने लगती हैं। इक़बाल ने लिखा-
"सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी यह गुलिस्ताँ हमारा

मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्ताँ हमारा

यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहाँ से
अब तक मगर है बाकी नाम-ओ-निशाँ हमारा

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जहाँ हमारा"

मुहम्मद इक़बाल के दादा कश्मीरी पंडित थे इक़बाल का जन्म ग़ुलाम भारत के पंजाब में हुआ था। उन्हें अल्लामा इक़बाल, इक़बाल-ए-लाहौर, शायर-ए-मशरीक़, मुफ्फकिर-ए-पाकिस्तान आदि नामों से जाना जाता है। राष्ट्र, राष्ट्रवाद और सांप्रदायिक एकता की बातें करने वाले क्रांतिकारी शायर इक़बाल का नज़रिया उस वक़्त तक पूरा बदल गया जब वो इंग्लैंड से अपनी तालीम पूरी करके वापस लौटे। इसके बाद 1910 में इक़बाल ने तराना-ए-मिल्ली लिखी जिसे पढ़कर यकीन हो जाता है कि मज़हबी एकता की बातें करने वाला इक़बाल नाम का शायर अब मर चुका है-
"ऐ अर्ज़-ए-पाक तिरी हुर्मत पे कट मरे हम
है खूं तिरी रगों में अब तक रवां हमारा

चीन-ओ-अरब हमारा हिन्दोस्तां हमारा,
मुस्लिम हैं हम वतन है सारा जहाँ हमारा"

दरअसल ब्रितानिया हुक़ूमत हिन्दुस्तान में हिन्दू-मुसलमान को आपस में लड़ाना चाहती थी और इक़बाल उस हुक़ूमत का मोहरा बनकर रह गये। 1930 में इक़बाल ने ही सबसे पहले पाकिस्तान की माँग की और अपनी इस ज़िद में वो इतने जुनूनी हो गये कि मुहम्मद अली जिन्ना को आगे करके उन्होंने पाकिस्तान बना ही लिया। इक़बाल की ही तरह जिन्ना भी शुरूआत में राष्ट्रवाद की बातें किया करते थे लेकिन 1938 में अपनी मौत से पहले ही इक़बाल, जिन्ना की सोच को बदलने में कामयाब रहे और आख़िरकार इक़बाल की मौत के 9 सालों के बाद भारत की आज़ादी के साथ पाकिस्तान बना। एक महान क्रांतिकारी, महान विचारक और महान कवि इस हद तक सनकी हो गया कि उसने तक़सीम-ए-हिन्द करा दिया ये जानकर बहुत अफ़सोस होता है। 'कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी' लिखने वाले इक़बाल ने बाद में लिखा-
न समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिन्दोस्ताँ वालो
तुम्हारी दास्ताँ तक भी न होगी दास्तानों में"


Comments

Popular posts from this blog

काश मैं कुत्ता होता

आज बिरजू रोज की अपेक्षा सुबह जल्दी उठ गया था। जल्दी जल्दी गईयों की सानी-पानी करके नित्यक्रिया से निवृत्त होकर वह कमला से बोला, "मेरा कुर्ता, धोती और गमछा संदूक में से निकाल कर रख दो। मैं बस दस मिनट में नहा कर आ रहा हूँ और हाँ सुनो कुछ कलेवा करने के लिए भी जल्दी से तैयार कर देना।" जल्दी जल्दी बाल्टी और लोटा लेकर बिरजू पास के हैंडपंप पर चल पड़ा जिसका प्रयोग सारे मुहल्ले के लोग करते थे। चूँकि आज बिरजू बहुत सुबह आ गया था इसलिए वहाँ ज्यादा भीड़ नहीं थी वरना रोज तो नहाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था उस पर भी पीछे से लोग चिल्लाते रहते थे जिसके कारण नहाना भी सही से नहीं होता था। आज का दिन अच्छा था हैंडपंप के आस पास बस दो-तीन लोग दातुन कर रहे थे और एक-दो लोग शौचादि के पश्चात हाथ पैर धो रहे थे। बिरजू ने जल्दी जल्दी बाल्टी भरी और कुर्ता खोलकर उसकी जेब से साबुन निकाला। जब भी किसी रिश्तेदारी में या किसी विशेष कार्यक्रम में जाना होता तो वह अपने आप को खूब सँवारने की कोशिश करता। साबुन लगा-लगाकर अपने शरीर को चमकाने का प्रयास करता और अपनी फटी एड़ियों को रगड़-रगड़कर चिकना बनाने का...

इंटर कालेज मुहम्मदाबाद - एक गौरवशाली इतिहास

इंटर कालेज मुहम्मदाबाद  अपने आप में एक भव्य व गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है। इसे गाज़ीपुर के सबसे प्राचीनतम और प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक माना जाता है। आसपास के क्षेत्रों में यह विद्यालय बड़का स्कूल के नाम से भी मशहूर है। यह विद्यालय अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूरा कर चुका है 9 जुलाई, 1937 को इस विद्या मन्दिर की शुरूआत हुई थी। इस विद्यालय की स्थापना शेरपुर निवासी चौधरी हरिनारायण राय ने की थी। प्रारम्भ में विद्यालय आर्य समाज मन्दिर में मिडिल स्कूल के रूप में चलता था बाद में छात्रों की संख्या बढ़ने पर इसे तहसील स्थित गिल पब्लिक लाइब्रेरी में स्थानांतरित किया गया तत्पश्चात इसे सन 1944 में अंग्रेजी मिडिल, 1949 में हाई स्कूल तथा 1950 में इण्टरमीडिएट स्कूल की मान्यता प्राप्त हो गयी। बाद में 1958 में यह विद्यालय अपने नवनिर्मित भवन में स्थानान्तरित होकर आ गया। इस विद्यालय से निकलकर न जाने कितने डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता, शिक्षक आदि विभिन्न क्षेत्रों में लोग देश की सेवा कर रहे हैं। यहाँ तक कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति मो० हामिद अंसारी भी इंटर कालेज के छात्र रह चुके हैं जो कि गौरव की ...

ब्रह्मेश्वर मुखिया : एक अनकही दास्ताँ

ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ बरमेसर मुखिया बिहार या यूँ कहें भारतवर्ष के किसान नेताओं की सूची में सर्वोपरि नाम है। श्री बरमेसर मुखिया बिहार के भोजपुर जिले के खोपिरा गाँव के निवासी थे। 90 के दशक में बिहार में नक्सलियों का आतंक बहुत बढ़ गया था। लगभग पाँच हजार बीघा जमीन नक्सलियों के कारण परती पड़ी रहती थी। क्रूर नक्सली, मजदूरों और किसानों को बलपूर्वक खेतों में काम करने से रोक देते थे इसके अलावा किसानों की फसलें भी लूट ली जाती थीं और उन्हें आग के हवाले कर दिया जाता था तथा नक्सली किसानों के शादी-विवाह जैसे समारोहों में भी बाधा डालते थे। जब नक्सलियों का आतंक चरम पर पहुँच गया तब जमींदारों ने मातृभूमि की रक्षा करने के लिए बरमेसर मुखिया के नेतृत्व में भोजपुर के ही बेलउर गाँव में सितम्बर 1994 में एकजुट होकर रणबीर सेना नामक संगठन का का निर्माण किया। रणबीर सेना का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों का खात्मा करना था। रणबीर सेना के लोगों ने गाँव-गाँव जाकर किसानों को नक्सलियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में मुखिया जी के प्रमुख सहयोगी प्रो. देवेन्द्र सिंह, मुखिया अवधेश कुमार सिंह...