Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2018

इतवार

बहुत इंतजार के बाद हफ़्ते के आख़िरी दिन इतवार आता है। इस दिन के लिए खूब इंतजार होता है, ढेरों काम इस दिन के लिए सोच कर मैंने रखा होता है, पूरे हफ़्ते की पढ़ी हुई चीज़ों को दुहरा लेना है, यार-दोस्तों से खूब बातें करनी है, शाम को कहीं घूमने निकल जाना है, कोई नयी कहानी लिख डालनी है, सलीके से कुछ अच्छा बनाकर उसे बड़ी मुहब्बत से खाना है और खूब सोना है। 24 घंटे का इतवार आता है और कैसे निकल जाता है बिल्कुल पता ही नहीं चलता और जब शाम होने को आती है और सोचे गये कामों में से एक भी काम पूरा नहीं हो पाता तो ख़याल आता है चलो इस इतवार को ना सही, अगले इतवार को सारे शौक पूरे कर लूँगा और फिर अगले इतवार को भी यही होता है। हम सब अपनी ज़िन्दगी में बहुत मशरूफ़ हो गये हैं इतने मशरूफ़ कि हमारे पास हमारे लिए ही वक़्त नहीं है। हमारे दिलों के दायरे छोटे होते जा रहे हैं और चाहतों की दीवारें आसमान से भी ऊँची होती जा रही है। अब ख़्वाहिशें पूरी करनी हैं तो कुर्बानी तो देनी ही होगी और किस-किस चीज़ की कुर्बानी देनी होगी, इसका हमें अंदाजा भी नहीं है।      style="display:block"     ...

विद्यार्थी

कहते हैं विद्यार्थी जीवन बेहद खूबसूरत होता है इस बात से तो कतई इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि ज़िन्दगी के सबसे खूबसूरत लम्हों का लुत्फ़ उठाने के लिए आपको विद्यार्थी बनना ही पड़ेगा लेकिन सच यह भी है कि एक विद्यार्थी को इस दौर से गुज़रते वक़्त ढेरों तकलीफ़ों और संघर्षों से दो-चार होना पड़ता है और फिर इन्हीं संघर्षों की बदौलत आप आगे चलकर कामयाबी की एक नयी इबारत लिख पाते हैं। मैं आपको ज्यादा दूर न ले जाते हुए अपने ही हालात से रूबरू कराता हूँ क्योंकि अगर एक बार मैं आपको दूर लेकर चला गया तो मैं और आप दोनों रास्ता भटक सकते हैं क्योंकि मेरी याददाश्त जरा कमजोर है और मैं लापरवाह भी खूब हूँ इसलिए मैं आपको ले जा सकता हूँ लेकिन वापस लाने की जिम्मेदारी नहीं ले सकता। सुबह 5 बजे से मेरी ज़िन्दगी शुरू होती है और रात 12 बजे ख़त्म होती है इसके बीच दिन में मैं कभी नहीं सोता वैसे ईमान से कहूँ तो कभी-कभी सो भी जाया करता हूँ लेकिन ऐसा तब होता है जब मैं खुद से बगावत कर देता हूँ। सुबह 6 बजे मुझे घर से निकल जाना होता है और फिर दोपहर 1 बजे तक घर पर वापसी होती है घर आते-आते भूख से बुरा हाल हो जाता है और आलम य...