अपने भारतवर्ष और अपने उत्तर प्रदेश में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है अपना देश और प्रदेश स्वर्ग में तब्दील हो चुका है। वास्तव में रामराज तो तभी आ गया था जब प्रधानमंत्री की कुर्सी पर श्री नरेंद्रभाई मोदी विराजे थे लेकिन प्रदेश के समाजवादी रास्ता ब्लाक किये बइठे थे। मोदीजी की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में आने ही नहीं दिया जाता था मगर मोदीजी तो मोदीजी ठहरे, माया फइलायी और योगी को कुर्सी दिलायी। तीन महीनों में ही प्रदेश इतना बदल गया कि अब तो लगता ही नहीं कि हम भारत के उत्तर प्रदेश में रहते हैं हमको तो अइसा फील होता है कि हम इंद्र की अमरावती में रहते हैं। style="display:block" data-ad-client="ca-pub-2116046723162282" data-ad-slot="9903854889" data-ad-format="auto"> योगीजी ने कुर्सी पर विराजते ही कहा कि हमको हमारा प्रदेश गड्ढामुक्त चाहिए। अब इस नेक काम के लिए हम योगीजी को कितना धन्यवाद दें, समझ में नहीं आता। शहनिन्दा से जब अपने गाँव के लिए चलते थे तो पहले पहाड़ी टाइप सड़क थी मगर भाई अब तो...
लिखना जुनून है। अंग्रेजी नहीं आती। घोर सामाजिक। पुरानी चीजों का शौक़ीन। अपने लफ़्ज़ों से अपनी पहचान बनाने की कोशिश।