Skip to main content

अपनी पुरातन संस्कृति और सभ्यता को भुलाती युवा पीढ़ी

भारतवर्ष अपनी पुरातन संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के लिए विश्वप्रसिद्ध है तभी तो भारत को 'विश्वगुरू' की संज्ञा दी गयी है लेकिन आज की नयी पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपने संस्कारों, अपनी संस्कृति और अपनी सभ्यता को तेजी से रौंदती जा रही है। एक ओर जहाँ विश्व के अन्य देश भारत की संस्कृति को अपना रहे हैं तो वहीं हम भारतवासी अपनी संस्कृति को भूलकर उन्हीं देशों की संस्कृति को तेजी से अपनाते जा रहे हैं। आधुनिकता की ऐसी हवा चली है कि इस हवा में नयी पीढ़ी के लिए सभ्यता और संस्कृति का बिल्कुल लोप हो चुका है और उनके पास इस विषय में बात करने के लिए भी समय नहीं है जो कि सुखद संकेत नहीं है।

आज की नयी पीढ़ी अब पूजा-पाठ पर ध्यान नहीं देती, वर्ण-व्यवस्था को नहीं मानती, अपने माता-पिता, गुरूजनों और बुजूर्गों का आदर नहीं करती, कम उम्र में ही नशा(सिगरेट, शराब, गुटखा) कर देती है। ऐसे तमाम लक्षण हैं जिसे देखते हुए इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि वर्तमान युग में नौजवानों के लिए सभ्यता और संस्कार बिल्कुल गौड़ चीजें हैं। हम इसकी तह में जायें और इसका विश्लेषण करें कि आखिर ऐसा क्यो हो रहा है तो इसके पीछे कई कारण देखने को मिलेंगे।

कहा जाता है कि बच्चे की पहली गुरू उसकी माँ होती है वस्तुत: एक किशोर या अवयस्क या उससे कम उम्र का बच्चा वही सीखेगा जो उसे उसके माता-पिता सीखायेंगे। बच्चों का दिल कोमल होता है जैसे कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाते समय अपने इच्छानुसार उन्हें आकृति दे देता है ठीक उसी प्रकार बच्चे भी जिस माहौल में रहते हैं उसी माहौल में ढल जाते हैं। यदि बचपन में आप उसे दादा-दादी या फिर बुजूर्गों का आदर करना, उन्हें नमस्कार करना नहीं सीखायेंगे तो फिर आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वो बच्चा बाद में आपका आदर करेगा? आज के युग में नौजवानों के अंदर से संस्कारों के लोप होने का सबसे बड़े कारण उन्हीं के अभिभावकगण हैं। चूँकि बच्चा ही बाद में देश का भविष्य होगा अत: अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए अति आवश्यक है कि आप बच्चों के अंदर संस्कार कूट-कूटकर भरें, उन्हें बड़ों का आदर करना सीखायें, उन्हें महापुरूषों की जीवनियाँ और ज्ञानप्रद कहानियाँ सुनायें ताकि वही महापुरूष बच्चों के आदर्श बनें।


     style="display:block"
     data-ad-client="ca-pub-2116046723162282"
     data-ad-slot="9867329896"
     data-ad-format="auto">


इसका दूसरा और एक बड़ा कारण इंटरनेट और टीवी(खासकर टीवी पर प्रसारित होने वाली फिल्में) हैं। इंटरनेट पर अच्छी से अच्छी और बुरी से बुरी चीजें मौजूद हैं अत: अभिभावकों को बच्चों को जितना हो सके स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटाप और कंप्यूटर से दूर रखना चाहिए कम से कम 18+ होने पर ही बच्चों को उनके लिए व्यक्तिगत मोबाइल देने चाहिए। दूसरी बात कि आज कल प्रसारित की जाने वाली फिल्मों ने वातावरण को प्रदूषित कर रखा है जिस अश्लीलता से फिल्मों में अंगप्रदर्शन किया जा रहा है वह अत्यन्त गंदी मानसिकता का परिचायक है। अगर बच्चा फिल्म देखेगा तो वो सब चीजें उसके हृदय पर गहरा छाप छोड़ेंगी साथ ही वह फिल्म के उसी हीरो को अपना आदर्श मानेगा जो धर्म का मजाक उड़ाता है, नशा करता है, मारकाट करता है और ऊलजलूल हरकतें करता है। अत: बच्चों को टीवी के पास कम बैठने दें और बैठाये तो उसे ज्ञानवर्धक चीजें ही दिखाएँ।


सिर्फ यही नहीं इस समस्या के अनगिनत कारण है और इस स्थिती का जिम्मेदार सिर्फ एक आदमी नहीं वरन पूरा समाज ही है। अत: दूसरों को उपदेश देने की बजाय हमें खुद में भी सुधार लाना चाहिए और अपनी पुरातन संस्कृति, जिसके लिए भारतवर्ष को विश्वगुरू की संज्ञा दी गयी है, को बढ़-चढ़कर अपनाना चाहिए और उसे जीवंत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। जो आज बच्चा है वो कल नौजवान होगा और जो आज नौजवान है वो भी कल वृद्ध होगा तो जरा सोचिए कि हम अपने और अपने बच्चों के भविष्य को कहाँ ले कर जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

काश मैं कुत्ता होता

आज बिरजू रोज की अपेक्षा सुबह जल्दी उठ गया था। जल्दी जल्दी गईयों की सानी-पानी करके नित्यक्रिया से निवृत्त होकर वह कमला से बोला, "मेरा कुर्ता, धोती और गमछा संदूक में से निकाल कर रख दो। मैं बस दस मिनट में नहा कर आ रहा हूँ और हाँ सुनो कुछ कलेवा करने के लिए भी जल्दी से तैयार कर देना।" जल्दी जल्दी बाल्टी और लोटा लेकर बिरजू पास के हैंडपंप पर चल पड़ा जिसका प्रयोग सारे मुहल्ले के लोग करते थे। चूँकि आज बिरजू बहुत सुबह आ गया था इसलिए वहाँ ज्यादा भीड़ नहीं थी वरना रोज तो नहाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था उस पर भी पीछे से लोग चिल्लाते रहते थे जिसके कारण नहाना भी सही से नहीं होता था। आज का दिन अच्छा था हैंडपंप के आस पास बस दो-तीन लोग दातुन कर रहे थे और एक-दो लोग शौचादि के पश्चात हाथ पैर धो रहे थे। बिरजू ने जल्दी जल्दी बाल्टी भरी और कुर्ता खोलकर उसकी जेब से साबुन निकाला। जब भी किसी रिश्तेदारी में या किसी विशेष कार्यक्रम में जाना होता तो वह अपने आप को खूब सँवारने की कोशिश करता। साबुन लगा-लगाकर अपने शरीर को चमकाने का प्रयास करता और अपनी फटी एड़ियों को रगड़-रगड़कर चिकना बनाने का...

इंटर कालेज मुहम्मदाबाद - एक गौरवशाली इतिहास

इंटर कालेज मुहम्मदाबाद  अपने आप में एक भव्य व गौरवशाली इतिहास समेटे हुए है। इसे गाज़ीपुर के सबसे प्राचीनतम और प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक माना जाता है। आसपास के क्षेत्रों में यह विद्यालय बड़का स्कूल के नाम से भी मशहूर है। यह विद्यालय अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूरा कर चुका है 9 जुलाई, 1937 को इस विद्या मन्दिर की शुरूआत हुई थी। इस विद्यालय की स्थापना शेरपुर निवासी चौधरी हरिनारायण राय ने की थी। प्रारम्भ में विद्यालय आर्य समाज मन्दिर में मिडिल स्कूल के रूप में चलता था बाद में छात्रों की संख्या बढ़ने पर इसे तहसील स्थित गिल पब्लिक लाइब्रेरी में स्थानांतरित किया गया तत्पश्चात इसे सन 1944 में अंग्रेजी मिडिल, 1949 में हाई स्कूल तथा 1950 में इण्टरमीडिएट स्कूल की मान्यता प्राप्त हो गयी। बाद में 1958 में यह विद्यालय अपने नवनिर्मित भवन में स्थानान्तरित होकर आ गया। इस विद्यालय से निकलकर न जाने कितने डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता, शिक्षक आदि विभिन्न क्षेत्रों में लोग देश की सेवा कर रहे हैं। यहाँ तक कि भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति मो० हामिद अंसारी भी इंटर कालेज के छात्र रह चुके हैं जो कि गौरव की ...

ब्रह्मेश्वर मुखिया : एक अनकही दास्ताँ

ब्रह्मेश्वर सिंह उर्फ बरमेसर मुखिया बिहार या यूँ कहें भारतवर्ष के किसान नेताओं की सूची में सर्वोपरि नाम है। श्री बरमेसर मुखिया बिहार के भोजपुर जिले के खोपिरा गाँव के निवासी थे। 90 के दशक में बिहार में नक्सलियों का आतंक बहुत बढ़ गया था। लगभग पाँच हजार बीघा जमीन नक्सलियों के कारण परती पड़ी रहती थी। क्रूर नक्सली, मजदूरों और किसानों को बलपूर्वक खेतों में काम करने से रोक देते थे इसके अलावा किसानों की फसलें भी लूट ली जाती थीं और उन्हें आग के हवाले कर दिया जाता था तथा नक्सली किसानों के शादी-विवाह जैसे समारोहों में भी बाधा डालते थे। जब नक्सलियों का आतंक चरम पर पहुँच गया तब जमींदारों ने मातृभूमि की रक्षा करने के लिए बरमेसर मुखिया के नेतृत्व में भोजपुर के ही बेलउर गाँव में सितम्बर 1994 में एकजुट होकर रणबीर सेना नामक संगठन का का निर्माण किया। रणबीर सेना का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों का खात्मा करना था। रणबीर सेना के लोगों ने गाँव-गाँव जाकर किसानों को नक्सलियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में मुखिया जी के प्रमुख सहयोगी प्रो. देवेन्द्र सिंह, मुखिया अवधेश कुमार सिंह...